किशमिश के चमत्कारी फायदे |

आपने किशमिश कई प्रकार और रंगों की देखी होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंगूर को सुखाकर ही किशमिश तैयार की जाती है। किशमिश खाने में जितनी मीठी होती है उतने ही अधिक इसके गुण भी हैं। थकावट दूर करने से लेकर कई बीमारियों में राहत देने तक के काम आती है किशमिश। लेकिन बहुत ही कम लोग हैं जो इसके सभी गुणों और दोषों के बारे में जानते हैं।

अगर आप दिनभर में अपनी कैलोरीज का हिसाब रखते हैं तो यह आपके लिए सही रहती, जबकि अगर आप एक एथलीट हैं तो यह आपको तुरंत ऊर्जा पहुंचा सकती है। आज हम आपको किशमिश के अंदर मौजूद सभी पोषक तत्वों से रूबरू कराएंगे, तो चलिए जानते हैं किशमिश के पोषक तत्वों के बारे में और किस तरह इसे आप घर में तैयार कर सकते हैं।

शुगर और कैलोरीज की भरमार |

हम सभी जानते हैं कि किशमिश बेहद मीठी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अंदर असल में कितना शुगर या कैलोरीज होती हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि आधे कप किशमिश के अंदर लगभग 217 कैलोरीज पाई जाती हैं, जबकि इसमें 47 ग्राम शुगर मौजूद होती है। हालांकि यह शुगर नेचुरल होती है। लेकिन अपनी कैलोरीज को फिक्स रखने वाले लोगों के लिए यह ठीक नहीं है।

अगर आप कैलोरीज और शुगर का ध्यान रखना चाहते हैं तो आप किशमिश के छोटे बॉक्स खरीद सकते हैं। इनमें मुश्किल से कैलोरीज की संख्या 100 ही होती है। इसके अलावा अगर आप हाई एंड्यूरेंस वर्कआउट करने जा रहे हैं तो इससे पहले किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है।

फाइबर की इतनी मात्रा |

किशमिश के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्वों में फाइबर का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि आधा कप किशमिश के अंदर 3.3 ग्राम के आस पास फाइबर पाया जाता है। आपको दिनभर में जितने फाइबर की आवश्यकता होती है उसके 10 से 24 प्रतिशत भाग आधा कप किशमिश के अंदर मौजूद होता है।

आपको बता दें कि फाइबर हमारी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का कार्य करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। वहीं अगर बात करें बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों की तो यह उनके लिए भी फायदेमंद रहता है। इसके जरिए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

आयरन का अच्छा श्रोत |

आयरन शरीर के लिए उन जरूरी तत्वों में से है जिसकी वजह से हमारा शरीर सही तरह से काम करता है। आयरन की कमी के कारण शरीर में खून बनने की गति धीमी हो जाती है। वही अगर आप किशमिश का सेवन करते हैं तो इससे आपको अच्छी मात्रा में आयरन मिलता है। आधा कप किशमिश के अंदर 1.3 मिलीग्राम आयरन होता है।

आपको बता दें कि जितने आयरन की आवश्यकता एक व्यक्ति को दिनभर में होती है, उसकी 7 प्रतिशत तक आधा कप किशमिश से प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा जैसे कि हमने आपको बताया आयरन की कमी से खून बनने की गति धीमी होने लगती है। यह एक बीमारी होती है जिसे एनीमिया के नाम से जाना जाता है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना किशमिश का सेवन करें।

कैल्शियम की कमी करे पूरा |

कैल्शियम की आवश्यकता हम सभी को होती है। इसके जरिए हमारी हड्डियां और दांत दोनों ही तंदुरुस्त रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आधा कप किशमिश के अंदर 45 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यह आपकी रोज की 4 प्रतिशत कैल्शियम की मात्रा के बराबर है। बढ़ती उम्र के साथ साथ हमें अपनी हड्डियों और दांतों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना जरूरी होता है। अगर आप सही मात्रा में कैल्शियम का सेवन नहीं करते तो इससे आपको हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

एंटीऑक्सीडेंट तत्व |

किशमिश के अंदर शामिल गुणों में इसका एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भी शामिल है। ज्ञात हो कि किशमिश के अंदर फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपको बहुत सी बड़ी बड़ी बीमारियों से बचा कर रखने में मदद करते हैं। यह आपके शरीर में कैंसर के वायरस को पैदा होने से रोकते हैं। इसके अलावा यह आपको हृदय रोग से भी बचा कर रखते हैं।

एंटीमाइक्रोबियल कंपाउंड

हाल ही में हुई एक रिसर्च से खुलासा हुआ है कि किशमिश के अंदर फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते गुण पाए जाते हैं। यह आपके दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से आपको कैविटी की समस्या भी नहीं होती।

कैसे खाएं किशमिश |

किशमिश आप कई तरह से खा सकते हैं। आप चाहें तो इनका सेवन सीधा कर सकते हैं, या फिर आप इन्हें किसी डिश में डालकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य तरह से खा सकते हैं जिसकी सूची हम नीचे दे रहे हैं।

www.mastimart.come

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping