कंडोम (Condoms) के बारे में अभी तक हम सिर्फ यही जानते हैं इसे पुरुष इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि महिलाओं के लिए भी कंडोम आता है? जी हां, फीमेल कंडोम (Female Condoms)। पहले मैं भी नहीं जानती थी। क्योंकि लोगों को ‘फीमेल कॉन्ट्रासेप्टिव्स’ की जानकारी तो है, पर उनके कंडोम के बारे में उतनी अवेयरनेस नहीं है। और जिन्हें है भी वह पूरी जानकारी के अभाव के चलते या तो हिचकिचाती हैं या फिर कुछ भी नया ट्राय करने से बचती हैं। तो चलिए आज हम बात करते हैं, फीमेल कंडोम के बारे में।
फीमेल कंडोम एक लुब्रिकेटेड पाउच होता है, जिसे योनि के अंदर डाला जाता है ताकि संभोग के समय पुरुष का स्पर्म इसके अंदर ही कैद हो जाए और महिला अनचाहे गर्भ से बच जाए।
बहुत बार ऐसा होता है कि हमारा ‘पुरुष पार्टनर’ कंडोम के इस्तेमाल के लिए राजी नहीं होता, तो उस स्थिति में फ़ीमेल कंडोम उन महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जिनके सामने ऐसी समस्या खड़ी होती है। इससे वो अनचाहे गर्भ से भी बच जाएंगी, साथ ही अपनी ‘सेक्स लाइफ’ का आनंद भी उठा पाएंगी।
फीमेल कंडोम का इस्तेमाल कैसे करें?
तो चलिए जानते है की महिलाएं कंडोम का उपयोग कैसे करें:-
- पुरुष कंडोम की तुलना में फीमेल कंडोम आकार में बड़े होते हैं। अगर आप टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको इन कंडोम को इस्तेमाल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। इसे लगाने के लिए सबसे पहले आप एक आरामदायक पोजिशन चुनें। जैसे आप लेट जाएं, बैठ जाएं, या एक पैर टेबल या किसी भी चीज पर टिका लें, जैसा भी आपको आरामदायक लगे या सूट करे। अब जिस तरह टैम्पोन को वैजाइना के अंदर इंसर्ट कर लिया जाता है, ठीक उसी तरह यह कंडोम भी वैजाइना में अंदर की तरफ इंसर्ट किया जाता है।
- इसे ऐसे भी समझें : कंडोम के बंद छोर से अंदर बनी रिंग के किनारों को खोलें और इसे धीरे-धीरे वैजाइना में अंदर की तरफ स्लाइड करें। जितना हो सके रिंग को अंदर की तरफ धक्का दें और यह ध्यान रखें कि कंडोम मुड़े नहीं।
- कंडोम की बाहरी रिंग आपकी योनि से लगभग 1 इंच बाहर ही होनी चाहिए। इसी रिंग को पकड़ कर बाद में कंडोम को बाहर निकाला जाता है। और अगर ऐसा हो गया है तो समझ लीजिए कि आपने इसे सही लगाया है।
- अब लगा तो लिया लेकिन इसे निकालना कैसे है? यह भी तो जानना होगा आपको?
- कैसे निकालें फीमेल कंडोम?
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्पर्म कंडोम से बाहर ना गिर जाए, कंडोम लगाते वक्त जो रिंग आपने बाहर की तरह रहने दी थी, उसे हाथ से पकड़ लें और पकड़ते हुए धीरे से टि्वस्ट करके कंडोम को बाहर की ओर खींच लें।