फोरप्ले क्या है |

Foreplay In Hindi फोरप्ले सेक्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वास्तव में सेक्स की शुरूआत फोरप्ले से ही की जाती है। सेक्स के दौरान पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को उत्तेजित होने में अधिक समय लगता है इसलिए आमतौर पर फोरप्ले के जरिए महिलाओं को उत्तेजित करने का कार्य किया जाता है। हालांकि सेक्स के लिए दोनों लोगों का उत्तेजित होना जरूरी होता है। इस लेख में आप जानेंगे फोरप्ले क्या होता है, फोरप्ले करने के लिए क्या करें, अच्छा फोरप्ले कैसे करें, फायदे और नुकसान के बारे में।

सेक्स करने या शारीरिक संबंध (physical relation) बनाने से पहले एक दूसरे को उत्तेजित करने के लिए महिला और पुरुष के बीच जो भावनात्मक और शारीरिक उत्तेजना की क्रिया होती है उसे फोरप्ले कहा जाता है। आसान शब्दों में फोर प्ले का अर्थ सेक्स के लिए उत्तेजना (excitement) को तीव्र करना और सेक्स की इच्छा को चरम पर लाना होता है।

सेक्स से पहले व्यक्ति को उत्तेजित करने के लिए फोरप्ले की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और आमतौर पर हर व्यक्ति फोरप्ले के माध्मम से ही अपने पार्टनर को सेक्स के लिए उत्तेजित करता है। यह एक ऐसी क्रिया है जिसमें महिला और पुरूष के संवेदनशील अंगों (sensitive organs) को छूकर, रगड़कर और सहलाकर एवं चूमकर एक दूसरे को उत्तेजित किया जाता है।

अच्छा फोरप्ले कैसे करें |

हर व्यक्ति अलग-अलग तरीके से फोरप्ले करके अपने पार्टनर को उत्तेजित करता है। हालांकि फोरप्ले की शुरूआत करना इस बात पर भी निर्भर करता है कि व्यक्ति के सेक्स पार्टनर को क्या अच्छा लगता है और वह क्या करने पर जल्दी उत्तेजित हो जाती है। यहां पर फोरप्ले करने के कुछ आसान से तरीके बता रहें हैं जिससे आप अपने पार्टनर को सेक्स के लिए उत्तेजित कर सकते हैं।

फोरप्ले करने के फायदे |

  • फोरप्ले करने के लिए जीभ, होठ और उंगलियों का प्रयोग किया जाता है इससे जननांगों में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है और व्यक्ति बहुत जल्दी सेक्स के लिए उत्तेजित हो जाता है।
  • फोरप्ले करने से महिलाओं को सेक्स के दौरान चरम सुख की अनुभूति (feeling) मिलती है।
  • पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को उत्तेजित होने में अधिक समय लगता है। इस स्थिति में फोरप्ले करना बहुत फायदेमंद होता है। फोरप्ले शुरू करते ही महिलाओं के कुछ संवेदनशील अंग उत्तेजित (stimulate) होने लगते हैं और वह खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाती हैं।
  • फोरप्ले करने से व्यक्ति यौन रूप से अधिक सक्रिय (sexually active) रहता है और उसके सेक्स करने की इच्छी भी बढ़ती है।

कमरे में कम रोशनी रखें:-

फोरप्ले को ख़ास बनाने के लिए कमरे में कम रोशनी रखनी चाहिए ताकि फोरप्ले करने और सेक्स दोनों के लिए मूड बनाने में आसानी हो सके और फोरप्ले को अच्छा बनाने के लिए किसी रोमांटिक संगीत को चला दें। इससे अपने पार्टनर को उत्तेजित करने में आसानी होगी।

अपने पार्टनर से प्यार भरी बातें करें:- 

अपने साथी का प्यार से हाथ पकड़कर उससे प्यार भरी बातें करें। और इसके बाद अपने साथी के पास आकर उसके काम में हल्की आवाज़ में बताएं कि क्या करना चाहते है और कैसे करना चाहते है। अपने साथी को अच्छे प्यार का एहसास करवाएं। 

www.mastimart.come

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping