बादाम तेल |

बादाम का तेल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि शरीर पर लगाने के लिए भी किया जाता है। वैसे बादाम तेल को कई लोग इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बादाम तेल कई बीमारियों से बचाव कर सकता है। जी हां, बादाम तेल के कुछ ऐसे ही उपयोग और बादाम तेल के फायदे के बारे में हम स्टाइलक्रेज के इस लेख में बताएंगे। साथ ही आप यहां बादाम तेल के नुकसान भी जान पाएंगे।

1. हृदय स्वास्थ्य

बादाम तेल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट से एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल कम और एचडीएल (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इससे हृदय रोग के जोखिम से बचा जा सकता है (2)। साथ ही बादाम तेल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड रक्तचाप को कम करके हृदय स्वास्थ्य के लिए कारगर साबित हो सकता है (3)। इसी आधार पर बादाम तेल के फायदे में हृदय स्वास्थ्य को भी गिना जा सकता है।

2. डायबिटीज

बादाम का तेल ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों ने नाश्ते में बादाम के तेल को शामिल किया था, उनके ब्लड में शुगर की मात्रा अन्य लोगों के मुकाबले काफी कम पाई गई। वहीं, बादाम की तुलना में बादाम तेल का सीधा सेवन डायबिटीज के लिए ज्यादा लाभकारी पाया गया |

3. वजन कम करने में सहायक

बादाम के तेल के फायदे में वजन कम करना भी शामिल है। दरअसल, एक शोध से जानकारी मिलती है कि बादाम तेल में मोनोसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है (5)। यह मोनोसैचुरेटेड फैट वजन को कम करने में लाभकारी माना जाता है |

4. आंखों के लिए फायदेमंद

बादाम तेल आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जा सकता है। बादाम के तेल में मिलने वाला विटामिन-ई यानी अल्फा टोकोफेरॉल आंखों को स्वस्थ बनाने का काम कर सकता है (8)। यह बूढ़ी होती आंखों की सेहत का ख्याल रखने के साथ ही आंखों की रोशनी को भी बढ़ा सकता है |

आंखों की सेहत के लिए बादाम के तेल का सेवन करने के साथ ही आंखों के आस-पास मसाज करना भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, बादाम तेल का उपयोग कई आई-ड्रॉप में भी किया जाता है (10)। बस ध्यान रहे कि बादाम तेल को सीधे आंखों में नहीं डालना चाहिए।

5. पाचन स्वास्थ्य

बादाम का तेल पाचन स्वास्थ्य को बढ़ाने में भी उपयोगी हो सकता है। दरअसल, बादाम तेल का सेवन आंत से संबंधित क्रिया को बेहतर करने में सहायक है। यह इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम यानी आंत से जुड़ी समस्या (कब्ज, डायरिया, पेट दर्द आदि) को दूर करने में मददगार हो सकता है (1)। ऐसे में कहा जा सकता है कि बादाम तेल पाचन स्वास्थ्य को भी बनाए रखने में लाभकारी हो सकता है।

इसके अलावा, बादाम के तेल का इस्तेमाल बतौर इंजेक्शन भी होता है। बादाम के तेल के इंजेक्शन से बच्चों को होने वाले रेक्टल प्रोलैप्स का इलाज किया जाता है (11)। रेक्टल प्रोलैप्स बच्चों को होने वाली पाचन तंत्र से जुड़ी एक दुर्लभ स्थिति है, जिसमें बड़ी आंत का एक हिस्सा मल द्वार (एनस) के बाहर खिसक जाता है। यह समस्या कब्ज व डायरिया की वजह से हो सकती है (12)

7. कान का संक्रमण और वैक्स

बादाम के तेल के फायदे में कान का मैल (Earwax) हटाना भी शामिल है। दरअसल, कान में सहने योग्य गर्म बादाम का तेल डालने से कान का मैल नरम हो जाता है, जिससे इसे निकालने में आसानी होती है (14)। एक अध्ययन के मुताबिक, ईयर वैक्स हटाने वाले सेरमेनोलिटिक (Ceruminolytic) की तरह बादाम का तेल कान के लिए ऑटो टॉक्सिसिटी यानी जहरीलेपन का कारण नहीं है |

सिर दर्द

सिर दर्द की समस्या बेहद आम है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए बादाम तेल को कारगर माना जा सकता है। हम ऊपर बता ही चुके हैं कि अरोमाथेरेपी के लिए बादाम तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे संबंधित एक रिसर्च पेपर के अनुसार, अरोमाथेरेपी से सिरदर्द से भी राहत मिल सकती है। खासकर, बादाम तेल की मालिश से व्यक्ति को काफी रिलेक्स महसूस होता है |

www.mastimart.com

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping